27 w - Translate

हैलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है, आने वाले त्यौहार होली के बारे मे होली क्यू मनाई जा रही है कब से मनाई जा रही है
होली भारत का बहुत ही लोकप्रिय और खुशियो वाला त्यौहार है। होली का त्यौहार मुख्य रूप से रंगों और गुलाल से खेले जाना वाला त्यौहार है लोग इस दिन एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली खेलते हैं। यह प्रत्येक वर्ष मार्च माह में मनाया जाता है। और इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है।
होली दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है,और दूसरे दिन रंगों का त्यौहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं, और एक दूसरे को लगाते है, और खुशियां मनाते हैं। उसे बड़ी होली कहते है। रंगों गुब्बारों और पिचकारी से बहुत पहले से ही होली खेलने का चलन चला आ रहा है। बहुत पहले होली केवल हिन्दू धर्म का त्यौहार था लेकिन अब ये दुनिया भर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।
https://shorturl.at/lxORZ

image